अखिल हिन्द फॉरवर्ड ब्लॉक (क्रांतिकारी) के बिहार राज्य के महासचिव एवं किसान मजदूर मोर्चा (मगध) दिवंगत नेता कॉमरेड महेंद्र गिरी की 6 वां पुण्य तिथि मनाई गई
पटना : अखिल हिन्द फॉरवर्ड ब्लॉक (क्रांतिकारी) पार्टी के बिहार राज्य के महासचिव एवं किसान मजदूर मोर्चा (मगध) के संयोजक दिवंगत कॉमरेड महेंद्र गिरी का 6 वां पुण्य तिथि के अवसर पर दिनांक 6 दिसंबर 2025 को नेताजी स्मारक स्थल बरोह बाजार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉमरेड चंद्रमोहन प्रसाद यादव ( पार्टी के गया जिला सचिव) एवं संचालन कॉमरेड संतोष गिरी ने किया।
कार्यक्रम की शरुआत कॉमरेड गिरी जी की धर्मपत्नी गायत्री कुँवर ने झंडोटोलन कर किया। राष्ट्रगान राजदेव राम ने प्रस्तुत किया तथा नेताजी सुभाष चंद्र बॉस की मूर्ती पर मालार्पण पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलगोविंद सिंह ने किया। कॉमरेड गिरी जी के तैय किये चित्र पर संयुक्त रूप से मालार्पण रंगोविंद सिंह, राजकुमार भारत एवं महिला नेत्री मिलन झा ने किये। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने अपनी बात रखते हुए कहा की कॉमरेड गिरी जी मगध के मगन क्रांतिकारी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बॉस के वैज्ञानिक समाजवादी व्यवस्था के सिद्धांत को आत्मसात करके पूंजीवादी, समाजवादी व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे एवं मगध की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना उत्तर कोयल नहर जो 1970 की परियोजना है, जो अबतक अधूरा पड़ा है, इसके लिए उन्होंने सन 2004 में किसान मजदूर मोर्चा बनाकर नहर के कार्य को पूरा करने के लिए पटना तक की पदयात्रा से लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देने का कार्य किया। परंतु आज तक साम्राज्यवादी , पूंजीवादी एवं कॉर्पोरेटवादी व्यवस्था के द्वारा नहर का कार्य पूरा नहीं किया गया है।
जरूरत है की सामूहिक सामाजिक मिल्कियत के आधार पर एक धरती एक परिवार एवं एक सृष्टि के विचार की रोशनी में विश्व कॉर्पोरेटवादी प्रधान शत्रु के खिलाफ शोषण मुक्त समाज व्यवस्था हेतु संघर्ष में उतारने की । यही कॉमरेड महेंद्र गिरी और तमाम लोक सेवा में शाहिद हुए शहीदों को सच्ची शरद्दनजली होगी। सभा में उपस्थित साथियों एवं वक्ताओं का नाम- बलगोविंद सिंह (राष्ट्रीय महासचिव अखिल हिन्द फॉरवर्ड ब्लॉक), रंगोविंद सिंह (प्रांतीय महासचिव), राजकुमार भारत, मिलन झ( महिला नेत्री- अ ख फ ब्लॉक क्रांतिकारी), महेंद्र सिंह (वर्तमान पैक्स अध्यक्ष), लक्ष्मण प्रसाद यादव ( वर्तमान मुखिया पति डहुर प), अनिल पासवान ( वर्तमान मुखिया पद्रमा, महेंद्र यादव (सदस्य संयोजक मण्डल- किसान मजदूर मोर्चा, लड्डू खान (सदस्य संयोजक मण्डल- किसान मजदूर मोर्चा, भीम बिहारी विश्वकर्मा (सदस्य संयोजक मण्डल- किसान मजदूर मोर्चा, ललधारी यादव , जमालउद्दीन अंसारी, विजय सिंह, तुलसी यादव, पारस पासवान, खेलवन सिंह, अनिरुद्द प्रसाद यादव (वर्तमान मुखिया पति बरोराह, पप्पू गोस्वामी वर्तमान पंचायत समिति। (प्रेस विज्ञप्ति)




