पटना : दानापुर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने आरजेडी के गैंगस्टर रीतलाल यादव को हराकर जीत दर्ज की है।
यह लालू प्रसाद के लिए भी एक व्यक्तिगत झटका है। क्योंकि उन्होंने रामकृपाल को हराने के लिए व्यक्तिगत रूप से रितलाल यादव के लिए रैलियां कीं थीं। लेकिन पटना की दानापुर विधानसभा सीट से बीजेपी के रामकृपाल यादव ने जीत दर्ज की है। यह दानापुर की यादव वोटरों ने बिहार की राजद द्वारा की गई दूर्गति देखा और आरजेडी के रीतलाल को 29 हजार वोटों से हरा दिया है।
शुरू से लेकर काउंटिंग पूरी होने तक यानि कि 30 राउंड तक रामकृपाल लगातार बढ़त बनाए हुए थे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग दो चरणों में हुई थी। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को हुई थी। जबकि दूसरे चरण के लिए वोट 11 नवंबर को डाले गए थे।
