गयाजी : बेलागंज से राजद के सुरेन्द्र यादव चुनाव हार गये और इस हार पर राजद नेता के समर्थकों ने कुशवाहा जाति के किसानों के खेत में आग लगा दी। मामला बेलागंज बाजितपुर पंचायत अंतर्गत हरिगांव गांव का है, जहां ‘बिहार विधानसभा चुनाव 2025’ के परिणाम आने के बाद 14 नवंबर की रात को यह बदला लिया गया है। राजनीतिक रंजिश का इससे घिनौना और अमानवीय चेहरा और क्या हो सकता है ?
हरिगांव गांव में शुक्रवार की देर शाम अज्ञात लोगों ने किसानों के खेतों में रखे धान के पुंज में आग लगा दी और देखते ही देखते करीब 15 बीघा में धान की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस घटना के बाद गांव के किसानों में अफरा-तफरी मच गई और गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।
हरिगांव के पीड़ित किसानों ने कहा कि “अब हम लोग और हमारा बाल बच्चा क्या खाएगा ? मजदूरी करने वाला आदमी हैं। बेलागंज से राजद के सुरेन्द्र यादव चुनाव हारा है, उसीके समर्थकों ने खेत में आग लगाया है।”
सूचना पाते ही जदयू जिला मीडिया प्रभारी रविशंकर कुमार के नेतृत्व में एनडीए के कई नेता हरिगांव पहुंच कर खेतों में जले हुए धान के ढेरों का निरीक्षण किया और पीड़ित किसानों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। रविशंकर कुमार ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे अमानवीय बताया और कहा कि किसानों की साल भर की मेहनत को आग के हवाले करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। किसानों की साल भर की मेहनत को आग के हवाले करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।जदयू जिला मीडिया प्रभारी श्री कुमार ने कहा कि किसानों की साल भर की मेहनत और उनके घर का आहार, दोनों को आग के हवाले करने वाला चाहे कोई भी हो, ऐसा कृत्य करने वाला इंसान नहीं हो सकता। इस घटना से किसानों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पीड़ित किसानों को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। आगजनी की घटना ने इलाके के किसानों में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। यदि दोषियों पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई, तो ऐसी घटनाएं आगे भी दोहराई जा सकती हैं। इन नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर प्रशासन से मांग की कि दोषियों की तत्काल पहचान कर गिरफ्तारी की जाए, किसानों के नुकसान का सही आंकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए। (वीडियो साभार NFM news)
